रजौन (बांका):पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रविवार का दिन नायाब था। जब हरित रजौन द्वारा भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर प्रकृति के प्रति प्रेम का हरित संदेश देते हुए पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन रजौन बस स्टेंड स्थित मदद जंक्शन पर हुआ। इस कार्यक्रम के तहत रजौन बाजार के कई भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया। उसके उपरांत आने-जाने वाले राहगीरों को भी पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलाकर 201 महोगनी का पौधा वितरित किया गया। हरित रजौन के दिलीप कुमार मंडल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वहीं मिथिलेश कुमार राज ने बताया कि पौधा वितरण का यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को चलते रहेगा।इस दौरान मौके पर देवनंदन श्रीवास्तव, दिलीप मंडल,सुमित कुमार, सौरभ कुमार,अमरजीत कुमार, प्रियरंजन कुमार,गुजंन झा, सुमन सिंह, मनीष कुमार, पर्यावरण मित्र डॉ. रवि रंजन सहित काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राय