रजौन(बांका:) स्थानीय सांसद गिरधारी यादव ने शनिवार की शाम रजौन प्रखंड का दौरा किया है। सांसद गिरधारी सर्वप्रथम जदयू राज्य परिषद सदस्य सह जदयू कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह का पैतृक गांव परघड़ी गांव पहुंच कर ग्रामीण समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर सांसद ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार मिलकर विकास की गंगा बहाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कोविड-19 के दूसरे दौर में भी केंद्र और राज्य दोनों मिलकर आम जनों के लिए बेहतर काम काम कर रहा है जो आम जनों के बीच है।सांसद को परघड़ी पहुंचने पर पंचायत की मुखिया चंदा रानी,मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह ने अपने आवास परिसर में फूल माला,बुके ,चादर आदि भेंट कर भब्य स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह ने कहा कि सांसद ने परघड़ी गांव पहुंचकर गांव सहित पंचायत को शुभ संदेश दिए हैं।उन्होंने रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर सांसद के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की है।इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मंडल,अशोक यादव,संजय राव,मुकेश कुमार कौशल किशोर,ई.वीरेंद्र कुमार सिंह,पूर्व सरपंच जयराम सिंह,विनय पांडेय,सुभाष दास सहित काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता एवं पंचायत के लोग उपस्थित थे।परघड़ी जाने के रास्ते मे चकसफिया गांव वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह के घर पर पहुंचकर कुशलक्षेम लिया। सत्यनारायण सिंह के घर पर पहुंचने पर सांसद सहित सांसद के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया गया।
रिपोर्ट: केआर राव