शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ मारपीट थाने में महिला ने लगाई कार्रवाई की गुहार
कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत अंतर्गत राधा नगर पासी टोला में शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ मारपीट कर 10 भर चांदी सिकरी एवं तीन हजार रुपये नकदी छीनने का मामला सामने आया हें। घटना के संबंध में कटोरिया थाना में पंकज पासी के पत्नी चंपा देवी ने गांव के ही मंटू दास ,सीता देवी, रेशमी देवी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई हें। दिए गए आवेदन में बताया है सवेरे शराब के नशे में धुत होकर सभी नामजद अभियुक्तों द्वारा बेवजह गाली गलौज करने लगा जब इसका विरोध किया तो सभी नामजद अभियुक्तों ने मारपीट कर घर में रखे तीन हजार रुपये नगद एवं 10 भर का चांदी का सिकरींं ले लिया और धमकी दिया की अगर तुम थाना में केस किया तो तुम्हारेन पति को जान से मरवा देंगे ।इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में हें। कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही हें।