यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर रजौन - धोरैया के कारसेवकों ने दी श्रद्धांजलि

बांका: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजस्थान हिमाचल प्रदेश के रह चुके राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन शनिवार की रात्रि 9:25 में हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की खबर सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मिलने के साथ रजौन-धोरैया शोक की लहर दौड़ पड़ा। मालूम हो 6 दिसंबर 1992 को कार सेवक के रूप में रजौन से पांच एवं धोरैया से छह व्यक्ति अयोध्या एक दिसंबर 1992 को ही पहुंच गया था। रजौन प्रखंड अंतर्गत सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव के जगदीश राव,कैलाश राजपाल बताते हैं कि कार सेवक के रूप में रजौन-धोरैया दोनों प्रखंड से कुल 11 व्यक्ति केआर राव के नेतृत्व में गया हुआ था। तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पूरे देश से आए हुए कारसेवकों के लिए जो जज्बा दिखाया था। उस जज्बा का ही परिणाम है कि कारसेवकों ने अहिंसात्मक तरीके से बाबरी ढांचा को गिरा दिया था। कार सेवा में गए हुए कारसेवकों ने बताया कि ढांचा गिरने के साथ ही उन्होंने राज्य सिंहासन की कुर्सी को कुर्बान करते हुए त्यागपत्र दे दिया था। इस स्थिति में उनके निधन पर प्रखंड के विष्णुपुर, गोपालपुर, धोरैया के जोठा, डेरु आदि गांव से गए हुए कार सेवकों ने दिल की गहराई से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कल्याण सिंह को महान आत्माओं में से एक माना है। कारसेवकों ने इस दुःख की घड़ी में पूर्व सीएम के परिवारों के प्रति ईश्वर से मंगल कामना की है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post