भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत

 भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत 


कटोरिया( बांका ) कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर के निकट रविवार को बाइक एवं अज्ञात वाहन की टक्कर में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय चंदर बेसरा के पुत्र संदीप बेसरा ग्राम मालबथान थाना कटोरिया के रूप में की गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक युवक बाइक द्वारा अपने भाई को करझौसा पहुंचाने गया था। वहां से घर वापसी के दौरान जैसे ही आरपाथर मोड़ के निकट पहुंचा सामने से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगते ही सड़क पर युवक गिरकर युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कटोरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही कटोरिया थाना के थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी अवर निरीक्षक महेश झा पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। कटोरिया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को बांका भेज दिया। इधर मृतक के मां सोनामनी मुर्मू ने कटोरिया थाना में अज्ञात चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post