चांदन के बेटी की देवघर मे 10 माह के बेटे के साथ हत्या

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड की एक औऱ बेटी को उसके 10 माह के पुत्र के साथ झारखंड में हत्या करने का मामला सामने आया है। जिससे मृतक महिला के मैके प्रखंड के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत घरवाटिल्हा में मातमी सन्नाटा छा गया है।मृतक महिला की मां औऱ परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई भूदेव मंडल ने बताया कि तीन साल पूर्व अपनी बहन ललिता कुमारी की शादी धूमधाम से देवघर जिला के सारठ थानांतर्गत राजारायडीह गांव निवासी तारनी मंडल के साथ दान दहेज के साथ किया था। कुछ ही दिन बाद उसके साथ दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दिया गया।कई बार इस संबंध में पंचायती भी हुई।इस बीच ललिता को दस माह का एक पुत्र आलोक भी था।हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि खर्च कर देने और प्रशासन से जल्दी पूरा करने की नोटिश के बाद ललिता पर अपने पिता से एक लाख लाने का दवाब बन रहा था।राशि पूरा नही होने के कारण मां ललिता देवी और बेटे आलोक कुमार की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया। बाद में स्थानीय लोगो द्वारा दोनों लाश को कुएं में देख प्रशासन को इसकी जानकारी दिया। मृतक के भाई के बयान पर पति तारनी मंडल, सास लुधाई देवी,बहनोई नवल किशोर मंडल औऱ ननद पिंकी देवी पर हत्या का मामला सारठ थाना के दर्ज किया गया है। बताया गया कि नवल किशोर मंडल पर तारणी मंडल की पहली पत्नी को जला कर मारने का आरोप है। औऱ वह एक माह पूर्व जेल से बाहर आया है। शुक्रवार सुबह दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए देवघर लाया गया। जहां मैके के कई लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post