बांका:जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मैनमा गांव में एक विवाहिता से अवैध संबंध रखने के आरोप में एक युवक को अगवा कर चाकु से गोदकर हत्या कर दिया। मृतक नवटोलिया गांव निवासी दिव्यांग श्याम साह का बाईस वर्षीय पुत्र ललन कुमार साह बताया गया। मामले को लेकर मृतक का चचेरा भाई निरंजन कुमार ने बताया कि गुरूवार के दिन ललन कुमार बीए का परीक्षा देने बांका जिला के सर्वोदय नगर गया था ।देर रात्रि तक जब ललन घर नहीं पहुंचा तो उनकी तलाश किया गया।तलाश करने के दौरान ललन का शव नवटोलिया गांव स्थित हलवईया बहियार में क्षत विक्षिप्त अवस्था में मिला।घटना की सुचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष, शंभुगंज थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मौके पर अमरपुर थानाध्यक्ष ने हत्या के आरोप में त्वरित कार्यवाही करते हुए माधो साह की पत्नी सोनी देवी, इनकी सास माला देवी एवम देवर भोला कुमार को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने दबी जुवान में बताया कि मृतक युवक का अवैध संबंध माधो साह की पत्नी सोनी देवी के साथ था। जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली ने बताया संदेह के आधार पर दो महिला एवं एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है जिससे पुछताछ क्या जा रहा है। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर थानाध्यक्ष के द्वारा भागलपुर से डॉग स्काव्यड टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच किया जा रहा है।
