पंचायत चुनाव को लेकर संवीक्षा कार्य दूसरे दिन भी रहा जारी

रजौन (बांका): पंचायत आम निर्वाचन-2021 रजौन प्रखंड में संवीक्षा का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संवीक्षा का कार्य शनिवार 25 सितंबर तक जारी रहेगा।23 एवं 24 सितंबर तक में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों का संवीक्षा का कार्य पूर्ण करीब करा लिया है। वहीं वार्ड सदस्य पद के अभ्यर्थियों का 18 पंचायत में से 11 पंचायत का  संवीक्षा कार्य सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के सहयोग से पूर्ण करा लिया है। बीडीओ ने बताया स्कूटनी का सारा काम शनिवार तक पूर्ण करा लिया जाएगा। स्कूटनी कार्य को पूर्ण कराने में एआरओ सह बीईओ, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास प्रतिनियुक्त वरीय शिक्षक सह बीआरपी संजय कुमार झा, अजय कुमार, संतोष कुमार, संजय रजक, चंदन कुमार, शिवनारायण शर्मा आदि स्कूटी कार्य में सहयोग कर रहे थे। बीडीओ ने बताया नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर को कर दिया जाएगा। स्कूटनी संवीक्षा की रिपोर्ट विधिवत 25 सितंबर को पूर्ण होने के उपरांत दीवाल में चिपका दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया स्कूटनी के क्रम में उम्र से संबंधित प्रमाण पत्र को वैधानिक मूल मैट्रिक एडमिट कार्ड जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए मान्य है, इस तरह का एक-दो केस पाया गया
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post