रजौन (बांका):बिजली चोरी पर नकेल कसने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।इसी कड़ी में गुरुवार देर संध्या को रजौन विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रजौन कनीय विद्युत अभियंता राजीव रंजन ने थाने में दी आवेदन में कहा गया है कि पुनसिया बाजार निवासी राजेश कुमार मंडल के यहां गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में वहां पर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से चोरी करते पाए गए जिसको लेकर 76259 रुपए एवं धोरैया-पुनसिया रोड के समीप संतोष केसरी के यहां छापेमारी कर 36158 रुपए इसके बाद गोपालपुर गांव में छापेमारी कर उर्वशी देवी पति जय कृष्ण कुमार के यहां 11244 रुपैया एवं कठौन गांव में छापेमारी के क्रम में मंदसौर यादव के यहां 21136 रुपैया का विद्युत राजस्व क्षति संबंधित मामला दर्ज कराया गया है। उक्त जगह इस छापेमारी से हड़कंप मच गया।इस छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता अमरपुर वरुण कुमार व सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता राजीव रंजन सहित अन्य मानव बल उपस्थित थे।
विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर चार उपभोक्ताओं पर दर्ज कराई मामला
byकुमुद रंजन राव
-
0