बांका : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिले के धोरैया प्रखंड के 298 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान पूरा करा ली गई है। बता दें कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक मतदान चला। धोरैया के 20 पंचायतों के लिए मुखिया व जिला परिषद सदस्य सहित विभिन्न पदों के 2375 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 1.60 लाख से अधिक मतदाता हैं। डीसीएलआर पारुल प्रिया ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रंजन चौधरी ने बताया कि सभी बूथों पर बायोमीट्रिक पद्धति से वोटरों की हाजिरी बनाई जा रही थी, हालांकि बायोमीट्रिक सही तरीके से काम नहीं करने के कारण हो रहे चुनाव में विलम्ब को देखते हुए हटा दी गई थी। मतदान के दौरान बिहार-झारखंड की सीमा सील कर दी गई थी, साथ ही प्रशासन द्वारा वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगा दी गई थी। मालूम हो कि पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को पोलिंग पार्टी व पीसीसीपी को प्रखंड कार्यालय से बूथ के लिए रवाना किया गया था। मतदान कर्मियों के रवानगी से पूर्व पीसीसीपी ब्रीफिंग का आयोजन हुआ, जिसमें पीठासीन पदाधिकारी, गश्ती दल एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर डीएम सुहर्ष भगत,एसपी अरविंद कुमार गुप्ता स्वयं धोरैया ने चुनाव अवधि तक सुबह से ही कैंप करते नजर आ रहे थे।कई बूथों पहुंच कर जायजा लिए। इस बीच अपर समाहर्ता माधवन कुमार सिंह ने मतदान कर्मियों व सुरक्षा बलों को शालीनता के साथ मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने का निर्देश दे रहे थे ।एडीएम एवं डीसीएलआर पारुल प्रिया ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उन्नत भागीदारी के लिए पूरी तन्मयता के साथ दायित्वों को पूरा करें । ससमय मतदान चालू हो, इस संदर्भ में सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे। साथ ही कहा कि वोटिंग का सही रिपोर्टिंग करना है, कोई भी कर्मी किसी को वोट कराने में मदद नहीं करेंगे। अगर कोई व्यक्ति वोट करने में अक्षम है, तो उसके वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गाइडलाइन दिया गया था। साथ ही ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं रहने की बात कही गई, साथ ही कहा कि कई बार जांच के बाद ही ईवीएम उपलब्ध कराया गया था। मतदान निर्धारित समय के अंत तक करना है। समय से पहले मतदान बंद नहीं करना है। शाम को ज्यादा भीड़ उमड़ने की स्थिति में अंधेरा हो जाने पर रोशनी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। कहा कि चुनाव को लेकर सभी बिंदुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीसीसीपी टीम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिससे टीम के हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। मतदान के बाद प्रथम पीठासीन पदाधिकारी व पी वन, पी टू संयुक्त रूप से ईवीएम को जिला मुख्यालय स्थित वज्रगृह तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम प्रीति ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में चुनाव की पारदर्शिता भंग होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों व निर्वाची पदाधिकारी को अवगत कराने की बात कही गई थी।ब्रीफिंग के बाद बीडीओ तथा थानाध्यक्ष ने अपनी देखरेख में बजगृह का ताला खुलवाकर ईवीएम मशीन का वितरण शुरू किया गया था। ब्रीफिंग में वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, डीसीएलआर पारूल प्रिया,प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय आदि उपस्थित थे।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान को देखते हुए जिले के सभी थानाध्यक्ष,डीएसपी सहित अन्य पुलिस बल को धोरैया में तैनात किया गया है। मतदान केंद्र के साथ-साथ सारे चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया था। सीआरपीएफ के जवान साथ-साथ महिला पुलिस बलों को सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए थे।समाचार प्रेषण तक मतदान करीब 63 .89 प्रतिशत होने की खबर है।
रिपोर्ट: केआर राव