रजौन (बांका): खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने पुलिस बल के साथ रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सिंहनान बालू घाट पर अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर छापेमारी की गई तो इस दौरान पाया गया कि उक्त जगह बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध को काटकर चार ट्रैक्टरों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा था। इस दौरान छापेमारी दल को देखकर सभी वाहनो का चालक अपने अपने वाहनों को छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ है कि इस बालू के अवैध खनन में दयालपुर निवासी कुंदन यादव, रविंदर यादव उत्तम यादव, दिवाकर यादव व सिंहनान निवासी सिकंदर यादव व गांगो यादव व सिंकू तांती व रामपुर निवासी पवन यादव,छट्टू यादव एवं खगड़िया जिला क्षेत्र के गंगापुर निवासी सुदल यादव व जगतपुर थाना क्षेत्र के कोला निवासी लामा यादव को आरोपी किया गया है।जिसमें बताया गया है कि कुल 20919 घन फिट बालू का अवैध रूप से खनन कर प्रेषण किया गया है।जिसको लेकर 8 लाख 81 हजार 317 रुपए के राजस्व की चोरी का फाइन लगाया गया है।खान निरीक्षक संजय प्रसाद के द्वारा कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट:केआर राव