पंचायत चुनाव को लेकर धोरैया जाने के क्रम में डीएम-एसपी ने दो ओवरलोडेड ट्रक को किया जब्त

रजौन (बांका): शुक्रवार की सुबह बांका डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता काफिले के साथ धोरैया प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जाने के क्रम में भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित पुनसिया चौक के समीप से गुजर रहे दो ओवरलोडेड ट्रक को जब्त कर लिया गया। जिसकी सूचना रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों ओवरलोडेड ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया गया है। इस दौरान पुनसिया चौक के समीप हड़कंप मच गया। बता दें कि भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से जारी है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बीच-बीच में छापेमारी कर ओवरलोडेड वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहनों के विरुद्ध जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post