बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना के नए भवन में शनिवार को सीडीपीओ बंदना दास के नेतृत्व में पोषण मेला का आयोजन किया गया इस मेले का उद्घाटन सीडीपीओ ने खुद फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेविका और सहायिका द्वारा पूरे कार्यालय को सजाया गया था। तरह तरह की रंगोली भी बनाई गई थी। साथ ही प्रखंड कार्यालय से उच्च विद्यालय मैदान तक रैली भी निकाली गई जिसमें कुपोषण केेेे साथ-साथ पंचायत चुनाव में भाग लेने और अपना अधिकार और अपना वोट के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ वंदना दास ने महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिकाओं को कुपोषण दूर करने के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही कुपोषण को जड़ से नष्ट करने के लिए गर्भवती महिलाओं के साथ अभिभावकों को भी सजग रहना होगा। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना सबसे जरूरी है। सीडीपीओ ने जानकारी दिया कि इस अवस्था में कुपोषण को दूर भगाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाना जरूरी है साथ ही साथ यह भी बताया गया कि नवजात बच्चों के लिए मां का गाढ़ा पीला दूध अमृत के समान होता है ।इसलिए सभी मां अपने बच्चे को अपने दूध का सेवन निश्चित रूप से कराएं ।इस अवसर पर सही पोषण देश रोशन के स्लोगन को लिखने के साथ फल और सब्जी के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका सहायिका के साथ महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी नीलिमा कुमारी,राज कुमारी,डाटा ऑपरेटर उपेंद्र राय,प्रखंड समन्वयक सदाव आलम,सहायक मुबारक हुसैन,के साथ सेविका प्रतिमा, संगीता, त्रिनेना, प्रमिला,सुलेखा,सुमित्रा,मीतू सहित अन्य उपस्थित थी।

