बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के एम एम के जी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनबन्धु के पुत्र अनमोलन ने यूपीएससी की परीक्षा में 103 वां स्थान प्राप्त कर चांदन के साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया।वही प्रखंड के भैरोडीह विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार साह की पुत्री जया स्नेहा को 527 रेंक प्राप्त हुआ।इस दोनों की सफलता पर शिक्षक समुदाय सहित गरिमा संस्था के साथ अन्य लोगो ने बधाई दिया है। 103 रैंक पाने वाले अनमोलन के पिता दीनबन्धु औऱ माता निर्मला दोनों स्कूल के प्रधानाचार्य है। अनमोलन 10 वी की पढ़ाई देवघर डीएवी से, 12 वी दिल्ली पब्लिक स्कूल से, औऱ कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद एलएलबी की भी पढ़ाई पूरा कर इस सफलता को प्राप्त किया है। वही जया स्नेहा सन्त फ्रांसिस से जसीडीह से मेट्रिक टॉपर रही थी। जबकि बोकारो से इंटर,इग्नू से बीए करने के बाद वर्तमान में जेएनयू से एमए कर रही है। दोनों सफलता पर बीडीओ राकेश कुमार,सीओ प्रशांत शांडिल्य, शिक्षक बिनय कुमार,पंकज कुमार आदित्य कुमार,हेमन्त कुमार,अभयचन्द्र आजाद,आशुतोष,सहित कई दर्जन शिक्षक और शिक्षाप्रेमी ने दोनों परिवार के साथ सफल प्रतिभागी को बधाई दिया है।
यूपीएससी में दो विद्यालय के प्रधान के पुत्र, पुत्री ने मारी बाजी
byआमोद कुमार दुबे
-
0

