रजौन (बांका):पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आते ही शराब माफियाओं ने शराब को स्टॉक करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को रजौन और नवादा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर विदेशी और देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोतवाली के समीप में एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में 300 एमएल का 52 बोतल व 600 एमएल का 35 बोतल के साथ खगड़िया जिला अंतर्गत पशराहा थाना क्षेत्र के पुनौर निवासी कामदेव कुमार एवं मुस्कान कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रखंड अंतर्गत डरपा गांव के समीप से छापेमारी के क्रम में पुलिस को देख कर एक मोटरसाइकिल पर बोरा में लदी शराब को छोड़कर तस्कर फरार हो गया। जिसकी तलाशी लेने के क्रम में बोरा से 190 बोतल देसी शराब व 375 एमएल का 21 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनों मामलों में शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव