रजौन (बांका): पंचायत आम निर्वाचन-2021 रजौन प्रखंड में तीसरे चरण में निर्धारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 सितंबर से प्रारूप प्रकाशन एनआर तथा 16 सितंबर से 22 सितंबर तक नाम निर्देशन का कार्य संपादित किया गया। 23 सितंबर से समीक्षा का कार्य प्रारंभ हो गया है जो 25 सितंबर तक चलेगा। 27 सितंबर को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का तिथि निर्धारित है।रजौन में 8 अक्टूबर को मतदान एवं 10 तथा 11 अक्टूबर को बांका हेड क्वार्टर में मतगणना कार्य संपादित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 से 22 सितंबर तक नामांकन 26 पंचायत समिति सदस्य में 159, मुखिया के 18 पद में 145, सरपंच 18 पद में 98, वार्ड सदस्य 256 पद में 1246 एवं सरपंच 256 पद में से 519 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया 23 से 25 सितंबर तक संवीक्षा का कार्य तक किया जाएगा। इस कार्य के लिए मुखिया एआरओ बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, सरपंच सीडीपीओ सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, वार्ड सदस्य बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पंच के लिए एआरओ बीएसओ अनुपम कुमार सिंह करने में जुटे हुए हैं। बीडीओ ने बताया 8 अक्टूबर को 256 एवं तीन सहायक मतदान केंद्र सहित 259 मतदान केंद्रों पर पुरुष 74082, महिला 66704 सहित एक लाख 40 हजार 786 मतदाता तीन जिला परिषद सदस्य, 18 मुखिया सरपंच, 26 पंचायत समिति सदस्य एवं 256 वार्ड तथा पंचों के भाग का फैसला करेगा। मालूम हो सरपंच एवं पंच के लिए बैलट बॉक्स एवं शेष सभी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड का चुनाव ईवीएम पर होगा। बीडीओ ने बताया नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर को तिथि निर्धारित की गई है।
रिपोर्ट: केआर राव