चांदन का खेल मैदान बन गया कूड़ादान

 बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय का एक मात्र खेल मैदान जो उच्च विद्यालय के बगल में स्थित है। इस मैदान में रोजाना सुबह शाम छोटे छोटे बच्चों से लेकर सभी खेल प्रेमी रोजाना अभ्यास भी करते है।इस मैदान पर हर बर्ष बड़े बड़े टूर्नामेंट का भी आयोजन हो चुका है।लेकिन इन दिनों यह खेल मैदान अलग बगल के लोगो के लिए शौचालय  जबकि कुव्ह लोगो ने इसे कूड़े का मैदान बना दिया है। प्रखंड  सी एस ए कप्तान   प्रिंस कुमार ने बताया कि इस खेल मैदान के प्रति कुछ हद तक लोग सहयोग करने में तत्पर दिखते हैं। लेकिन  बाजार औऱ आसपास के कुछ लोग इस अभियान की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बार बार मना करने के बावजूद लोग नही मानते और उन्होंने  इस मैदान को शौचालय बना कर रख दिया है।सरकार की ओर से हर घर में शौचालय के लिए धन राशि भी दी गई है। फिर भी शाम होते ही यहां शौचालय वाले कि कतार लग जाती है। इस मैदान पर कुछ युवा सिपाही,आर्मी एवम दरोगा भर्ती के लिए दौड़ने का भी अभ्यास करते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इस मैदान को गंदगी से बचाने और दूषित वातावरण   बनाये रखने के लिए चांदन बाजार के लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम पदाधिकारी गण की सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य रूप से सी एस ए प्रिंस कुमार, मोहम्मद शरीफ, आदित्य कुमार, गौतम कुमार अमानत, मुकेश कुमार, मंटू कुमार,छोटू,मोहीत रितेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।"



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post