राजस्व कर्मचारी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

रजौन (बांका):बाराहाट अंचल के राजस्व कर्मचारी बाल्मीकि कापरी का निधन बुधवार की रात हो गई थी। निधन की खबर पर आईटी भवन परिसर में सीओ मु. मोइनुद्दीन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 2 मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के क्रम में अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह,अंचल सहायक अरविंद कुमार, प्रधान सहायक शिवनारायण किस्कू, प्रखंड प्रधान सहायक मु. हसनैन फारुकी, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह, आरटीपीएस सहायक नीतीश कुमार, मु.अरसलान आलम,प्रखंड शिक्षा बीआरपी संजय कुमार झा, प्रखंड सहायक सुलेखा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीओ ने बताया बारात के राजस्व कर्मचारी बाल्मीकि  कापरी हर दिल नेक इंसान कर्तव्यनिष्ठ राजस्व कर्मचारी थे। उनके निधन से जिले में एक नेक राजस्व कर्मचारी को दिया।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post