बिहार औऱ झारखंड पुलिस की संयुक्त बैठक

 बांका (चांदन):पंचायत चुनाव के शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए झारखंड औऱ बिहार की पुलिस की संयुक्त बैठक पाण्डेयडीह, गोड़ियारी पथ पर कोडाडीह के पास वन विभाग के नर्सरी  स्थित वन परिसर कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इसमे मुख्यरूप से एस डी पी ओ बेलहर प्रेमचंद सिहं व एस डी पी ओ देवघर उपस्थित थे । इस अंतरराज्यीय समन्वय  बैठक में बांका जिला के चांदन व जयपुर तथा देवघर जिला के जसीडीह ,रिखिया व मोहनपुर के थानाध्यक्षों ने भाग लिया ।बैठक के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर शराब ,हथियार ,नकद राशि के सीमा पार करने को रोकने ,अपराधी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गयी । इसके लिए दोनों राज्यो की पुलिस संयुक्त रूप से सीमा वाली सड़क औऱ अन्य असामाजिक तत्वो पर विशेष नजर रखेगी। जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा उतपन्न करने में बाहरी तत्व हस्तक्षेप नही कर सके।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post