रजौन में नामांकन के अंतिम दिन 111 अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन पर्चा दाखिल

रजौन (बांका):पंचायत निर्वाचन 2021 के तहत एनआर के सातवें दिन और नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भी रजौन आईटी भवन परिसर में विभिन्न पदों के 111 महिला-पुरुषों अभ्यर्थियों नामांकन पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन भी सुबह से ही विभिन्न पदों के काउंटरों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में दर्जनों की संख्या में समर्थकों का हुजूम जश्न में डूबा रहा। लोग बीच-बीच में अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर नारे लगाते दिखे। नामांकन का पर्चा दाखिल कर केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों के जोश के आगे अभ्यर्थियों की थकान तब मिटती रहे जब उनके गले मालाओं से लदते रहे और अबीर गुलाल लगा जिंदाबाद के नारों के बीच लोगों का अभिवादन स्वीकार करने  में लगे रहे। भीड़ में धक्का-मुक्की का दौर चलता रहा। बुधवार को पंचायत चुनाव में चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम और छठे दिन मुखिया 18, सरपंच 3, पंचायत समिति सदस्य 5, वार्ड सदस्य 40, पंच 45 कुल 111 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। मुखिया प्रत्याशी के रूप में परघड़ी-लकड़ा पंचायत से अंतिम दिन 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस प्रकार परघड़ी-लकड़ा पंचायत में मुखिया प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु.मोइनुद्दीन, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, सीआई बालमुकुंद दास, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी अंतिम समय तक व्यस्त देखे जा रहे थे। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि संवीक्षा स्कूटनी का तिथि 23, 24 एवं 25 नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है। 8 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव, 10 एवं 11 अक्टूबर को बांका जिला मुख्यालय में मतगणना कार्य संपन्न कराई जाएगी। 

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post