रजौन (बांका):पंचायत निर्वाचन 2021 के तहत एनआर के छठे दिन और नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को भी रजौन आईटी भवन परिसर में विभिन्न पदों के महिला -पुरुषों अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही।सुबह से ही विभिन्न पदों के काउंटरों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में हजारों की संख्या में समर्थकों का हुजूम जश्न में डूबा रहा।नामांकन काउंटरो पर जहां कर्मियों के पसीने छूटते रहे।वही घंटों कतार में खड़े खड़े अभ्यर्थियों का उत्साह चरम पर था।लोग बीच-बीच में अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर नारे लगाते दिखे।नामांकन का पर्चा दाखिल कर केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों के जोश के आगे अभ्यर्थियों की थकान तब मिटती रहे जब उनके गले मालाओं से लदते रहे और अबीर गुलाल लगा जिंदाबाद के नारों के बीच लोगों का अभिवादन स्वीकार करने में लगे रहे। इस दौरान नामांकन केंद्र का दृश्य किसी मेला से कम नहीं था।भीड़ में धक्का-मुक्की का दौर चलता रहा।बीच-बीच में पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामले को शांत करवाते रहें।मंगलवार को पंचायत चुनाव में चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मुखिया 19, सरपंच 14, पंचायत समिति सदस्य 15, वार्ड सदस्य 189,पंच 75 कुल 312 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। मुखिया प्रत्याशी के रूप में परघड़ी लकड़ा पंचायत से निवर्तमान मुखिया चंदा रानी, अनीता देवी,ओरहारा पंचायत से प्रभाष केसरी,सकहारा सरपंच पद से मधुबाला देवी,भवानीपुर -कठौन वार्ड नंबर 12 से ललिता देवी,सकहारा पंचायत वार्ड नंबर 15 अमर मंडल आदरणीय मुख्य रूप से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार पंडित,सीओ मु. मोइनुद्दीन,एआरओ मुखिया का बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी, सीआई बालमुकुंद दास,बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव