रजौन(बांका): पंचायत आम चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं।आए दिन जिले में लगातार शराब की बड़ी खेप जब्त हो रही है। पंचायत चुनाव के लिए शराब की तस्करी को रोकने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम भी अलर्ट हो गई है और दोनों टीम संयुक्त अभियान चला रही है। ताजा मामला रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर- हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित धौनी रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो बजे रात को गुप्त सूचना के आधार पर पटना की टीम और रजौन पुलिस ने एक ट्रक में रखें गिट्टी के अंदर से छिपाकर लाई जा रही झारखंड निर्मित 140 पेटी रिच एन ररे ब्रांड का कुल 1286 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को मौके से धर दबोच लिया गया। इस छापेमारी अभियान में पटना की टीम और पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित थे। जब्त किए गए शराब की कीमत का आकलन करीब 9 लाख लगाया गया है। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम ने रजौन पुलिस के नेतृत्व में रजौन थाना क्षेत्र के धौनी रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात करीब 2 बजे रात को एक गिट्टी से लगा हुआ ट्रक की तलाशी लेने के क्रम में 1286. 86 लीटर विदेशी शराब के साथ मधुबनी जिला के सहारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तीरमहान धार गांव निवासी लालबाबू और सीतामढ़ी जिला के चौरोथ थाना अंतर्गत वड़ीवेहटा निवासी शिशिर कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज दोनों शराब तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ कर अन्य शराब तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव