कोविड टीकाकरण महाअभियान पार्ट-2 के तहत आज 30 केंद्रों पर लगेगा वैक्सीन

रजौन(बांका) : कोविड टीकाकरण महाअभियान पार्ट-2 को लेकर सोमवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के सभी पंचायतों में 30 केंद्रों पर शिविर लगाकर प्रखंड वासियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। जिसकी तैयारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कर ली गई है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन हो इसके लिए लगातार प्रखंड क्षेत्रों में वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर शिविर में आकर वैक्सीन लगवाने को कहा जा रहा है। जबकि टोटल 4 से 5 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार भीड़ को देखते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि प्रखंड के 30 जगहों को चिन्हित कर लिया गया है जहां पर सोमवार को टीका लगाया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post