जन्मदिवस के अवसर पर नित्या नमन ने किया गया पौधवितरण सह पौधरोपण

रजौन (बांका):रविवार को रजौन प्रखंड परिसर के मैदान में बांका जिले के सबसे छोटे पर्यावरण मित्र नित्या नमन ने अपने दूसरे जन्मदिवस के अवसर पर 201 कटहल, अमरूद, महोगनी, अड़हुल, शमी और सजावटी पौधा का वितरण किया। पौधा वितरण के उपरांत नित्या नमन ने अपने दूसरे और खुशी ने 18वें जन्मदिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से रजौन प्रखंड परिसर में त्रिवेणी वट पीपल और नीम का पौधा लगाया। मौके पर हरित रजौन के पर्यावरण मित्र डॉ. रवि रंजन, डॉ. ब्रजबिहारी राव, दिलीप मंडल, पिन्टू सिंह, सुनील कुमार, अनुपम कुमारी, लवली कुमारी, कृति कुमारी, ओम कुमार, निर्भय सिंह, अशोक दास सहित कई अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post