छात्रों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

रजौन (बांका):रविवार को प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कोचिंग संस्थानों में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसको लेकर पुनसिया, रजौन, राजावर, नवादा बाजार सहित अन्य इलाके के स्कूल, कोचिंग संस्थानों इत्यादि में सुबह से ही छात्र-छात्राओं का भीड़ लगा रहा। इस दौरान कहीं केक काटा गया तो कहीं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्ण को लोगों ने श्रद्धा से याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों को सम्मानित कर छात्रों ने शिक्षकों का अभिवादन कर आशीष ग्रहण किया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में इस अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया शिक्षक से राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले राधा कृष्ण के जीवन वृत्त और विचारों को शिक्षकों ने स्कूली बच्चों के बीच साझा करते हुए कहा विद्यार्थियों को संस्कार, शिक्षा, सद्भाव, शिष्टाचार अनुशासन देने का काम किया है। इस दौरान प्रखंड के कई स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post