रजौन( बांका): पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए जिला मुख्यालय के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन,आरएमके,डायट सेंटर, एसएस विद्यालय को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कर्मियों, मतगणना कर्मियों आदि का प्रशिक्षण 6 से 17 सितंबर तक दो पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित के हवाले से जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने कि प्रखंड के हाई स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली के शिक्षक कर्मियों,स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षा सेवक,बैंक कर्मी,डाकघर कर्मी,विद्यालय रसोईया सहित 1116 कर्मियों के बीच 6 से 17 सितंबर तक पहला एवं दूसरा दो प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीडीओ,बीईओ ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय से बीआरसी में कैंप करते हुए जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसादविद्यार्थी,बीआरपी संजय कुमार झा,प्रखंड साधन शिक्षक विनय बीआरसी सहायक नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में बीईओ द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षक प्रफुल्ल कुमार,रवि शंकर,राहुल कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह एवं विकास कुमार आदि द्वारा प्रशिक्षण पत्र वितरण किया जा रहा था।
रिपोर्ट: केआर राव