सड़क दुर्घटना में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र अन्तर्गत भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग में टेकनी हाट के समीप रविवार को दिन के 10:30 बजे एक महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामपुर-टेकनी गांव के स्व. महेंद्र यादव की पत्नी बादो देवी (55 वर्ष) अपने गांव के बगल में स्थित मधाय गांव से पैदल सड़क मार्ग से किनारे-किनारे आ रही थी इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने महिला को बुरी तरह से कुचलते हुए तेज रफ्तार में भागलपुर की ओर चलते बना। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के पति स्व. महेंद्र यादव का देहांत करीब 10 वर्ष पूर्व ही हो चुका है, महिला को अपना एक भी संतान नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्व. महेंद्र यादव के भतीजे केदार यादव के पास ही रहकर उक्त महिला किसी तरह जीवन यापन गुजार रही थी। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने मौके पर मुख्य सड़क मार्ग को करीब आधे घण्टे तक बाधित कर रखा। सड़क दुर्घटना की सूचना रजौन पुलिस को मिलने के बाद मौके पर रजौन थाना के अवर निरीक्षक संतोष ठाकुर और नागेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। वहीं मृतका के परिजनों को घटना स्थल पर पहुंचकर मौके पर रजौन उत्तरी जिला परिषद सदस्य संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति सैदपुर गांव के मुकेश उर्फ विनोद सिंह, पंचायत समिति सदस्य सविता देवी, वार्ड सदस्य- बिहारी लाल पासवान और विपिन कुमार साह ने दाह संस्कार के रूप में तत्काल आर्थिक सहयोग किया है। रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं मृतका के भतीजे केदार यादव के आवेदन पर अज्ञात ट्रक चालक एवं मालिक पर मामला दर्ज की गई है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post