रजौन, बांका: फलेरिया उन्मूलन पखवारा 20 से 4 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को रजौन सीएचसी के प्रशिक्षण हॉल में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रारंभ हो गई है। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया फलेरिया पखवारा की सफलता को लेकर 182 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है। डोर-टू-डोर फलेरिया की दवाई एवं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए प्रशिक्षण में बताया गया। फलेरिया डीईसी की दवाइयां एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने के लिए दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली एवं 15 वर्ष से ऊपर वाले को तीन गोलियां डोर-टू-डोर जाकर आशा कार्यकर्ताओं को 20 से 4 अक्टूबर के बीच खिलाने के लिए कहा गया है। बैठक में चिकित्सा प्रभारी, बीएचएम के अलावे बीसीएम शिव पूजन,केयर इंडिया राकेश कुमार सहित आशा फैसिलिटेटर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव
Tags
बांका