प्रारंभिक विद्यालयों का बीईओ ने निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने की स्थिति में विद्यालय प्रधानों व शिक्षकों को लगाई फटकार

रजौन, बांका: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कई प्रारंभिक विद्यालयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में बच्चों की काफी कम उपस्थिति, बिना ड्रेस एवं मास्क लगाए बच्चों को पाए जाने की स्थिति विद्यालय प्रधानों से लेकर शिक्षकों की फटकार लगाई है। बीईओ ने बताया गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय खैरा, मध्य विद्यालय बामदेव, प्राथमिक विद्यालय चकझोरा, प्राथमिक विद्यालय चकपरासी, प्रोन्नत मध्य विद्यालय लकड़ा, प्राथमिक विद्यालय दौना, प्राथमिक विद्यालय बाराटीकर-दौना एवं शुक्रवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी तथा आदर्श मध्य विद्यालय धौनी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के शिक्षकों के विरुद्ध बच्चों की काफी कम संख्या पाई गई है। विद्यालय के उपस्थित बच्चों को भी अक्सर मास्क एवं स्कूल ड्रेस में पाए गए हैं। बीईओ ने बताया निरीक्षण के क्रम विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति स्कूल ड्रेस एवं मास्क में सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।
बीईओ ने बताया कि पंचायत चुनाव के नियमित बूथ वाले विद्यालयों की साफ सफाई, बिजली पानी, टेबल कुर्सी, रैंप आदि की व्यवस्था हर हाल में समय के पूर्व सुव्यवस्थित करा लेने के लिए कहा गया है। लगातार बीडीओ,बीईओ आदि द्वारा विद्यालयों का भ्रमण करने को लेकर विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post