भूसे से लदी ओवरलोडेड ट्रक के पलटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

रजौन ,बांका: गुरुवार को देर रात को रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग में स्थित तेरहमाइल चौक के समीप एक दस चक्के वाली ओवरलोडेड ट्रक के पलटने से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।जानकारी के अनुसार भूसे से लदी ओवलोडेड ट्रक रजौन की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान तेरह माइल के समीप सामने से आ रहे अन्य वाहन को रास्ता देने के क्रम में ट्रक अपने दाहिने हिस्से के चक्के को सड़क से नीचे कीचड़ में उतारने के कारण ट्रक अपना संतुलन खोते हुए पलट गई। मालूम हो बगल में बिजली के ट्रांसफार्मर के खम्भे थे जिसपर ट्रक ने पलटी मारी थी, इससे बिजली के खम्भे सहित ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर विद्युत विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई। जिससे गुरुवार देर रात से ही तेरहमाइल समेत घुटिया, संझा-श्यामपुर, मकरमडीह, हिन्दू टोला गांव में विद्युत आपूर्ति ठप बताई जा रही है।वहीं इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर बिजली विभाग की टीम ने पहुंचकर जायजा लेने के बाद कनीय अभियंता राजीव रंजन ने ट्रक के विरुद्ध रजौन थाना में आवेदन देकर एक लाख 39 हजार 8 सौ रुपये राजस्व की क्षति होने से संबंधित मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post