लोहे के रड से मारकर किया जख्मी 

 बांका: चांदन प्रखंड के चांदन- कटोरिया पक्की सड़क पर गोनोवारी के पास जमीनी विवाद के कारण एक युवक के साथ लोहे के रड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में धबोनी निवासी जख्मी पप्पू यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर ओंकार यादव,ब्रह्मदेव यादव और धर्मा यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़ित पप्पू यादव का आरोप है कि उसके द्वारा गोनोवारी में खरीदे गए जमीन पर ओंकार यादव ने जबरन होटल खोल दिया है। पप्पू यादव द्वारा अपनी जमींन नापी कराकर निर्माण करा रहा था। इसी बीच ओंकार यादव ने थाना के सहयोग से निर्माण रोकवा दिया। लेकिन अचानक तीनो ने मिल कर उसको मार कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच जमीनी विवाद है। जांच के बाद अगर जरूरत हुई तो केश दर्ज  कर लिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post