रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के 50 चिन्हित स्थानों पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर के माध्यम से गुरुवार को 4500 लाभुकों को टीका लगाया गया। जबकि 7 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका।जिसको लेकर गुरुवार को सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीएस सुधीर महतो एवं बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोइनुद्दीन, डॉक्टर ब्रजेश कुमार, स्वास्थ प्रबंधक राजेश रंजन लगातार मॉनिटरिंग करते दिखाई दिए। जिसको लेकर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं डीलरों और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सभी चिन्हित वैक्सीनेशन केंद्रों के इलाके में डोर-टू-डोर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक कर लोगों को शिविर में जाकर टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा था। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाकर 50 केंद्रों पर 45 सौ लोगों को टीका लगाया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव