इमरजेंसी लाइट चार्ज में लगाने के दौरान महिला को लगी करेंट

रजौन (बांका):बुधवार देर संध्या को प्रखंड अंतर्गत लहोरिया गांव निवासी मनीष कुमार की करीब 28 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी इमरजेंसी लाइट का चार्जर बिजली बोर्ड में लगाने के क्रम में बिजली के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी होकर घर में ही मूर्छित होकर गिर गई। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में बेहोशी हालत में ही महिला को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद महिला होस में आ गई है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। खबर संकलन तक महिला का उपचार रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा था।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post