रजौन (बांका): कोरोना वैश्विक महामारी को मात देने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर गुरुवार 28 अक्टूबर को प्रखंड के चिन्हित 54 स्थानों पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर के माध्यम से कोरोना का टीका लगाए जाने का प्लानिंग है। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य सात हजार को पूरा करने के लिए बुधवार को आईटी भवन स्थित तीन मंजिले के प्रशाल परिसर में बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विभूति कुमार सिंह, जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, शिक्षा बीआरपी संजय कुमार झा, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार, ओडीएफ नेहा झा, डीलर संघ प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रामविलास यादव, सतीश कुमार, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका अंजू, उषा, बंदना आदि के अलावे प्रखंड के सभी डीलर, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी आदि उपस्थित थे। बीडीओ एवं एमओ ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन शिविर की सफलता को लेकर आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा डोर-टू-डोर मतदाता सूची के आधार पर सर्वे कराया गया था। सर्वे के क्रम में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किन लोगों ने अब तक एक भी डोज कोरोना का टीका नहीं लिया है, किन लोगों ने एक तथा दूसरा डोज लिया है। इसकी पूरी अद्यतन जानकारी डोर टू डोर जाकर सूचीबद्ध करवाया गया है। इसी माइक्रो प्लानिंग सर्वे के आधार पर प्राप्त सूची के अनुसार चिन्हित मेगा वैक्सीनेशन शिविर कैंप में ऐसे लोगों को टीका लगवाने का कार्य आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, डीलर प्रेरित करते हुए कराने का दायित्व सौंपा गया है। माइक्रो प्लानिंग बैठक में डीलर रुदेश्वरी प्रसाद सिंह, उपेंद्र रजक, बसंत लाल रजक, सतीश प्रसाद यादव, रविंदर सिंह, नवीन चौधरी, बिहारी लाल यादव, बब्लेश केसरी, मनिंदर मंडल, पी झा, जय कांत यादव, दिलीप कुमार यादव, टुनटुन कापरी, उमाकांत सिंह, अर्जुन सिंह सहित काफी संख्या में आशा, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थे। बीडीओ एवं एमओ माइक्रो प्लानिंग बैठक के माध्यम से सरकार एवं विभाग का आगे की रणनीति को स्पष्ट जगजाहिर करते हुए अवगत करा दिया गया है कि कोरोना का दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों का सभी तरह का सरकारी सुविधा में से राशन किरासन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का प्रोत्साहन राशि सहित अन्य तरह की सुविधाओं से आगे वंचित रहना पड़ सकता है। यही कारण है, जिस पंचायत में 60 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका है। ऐसे पंचायतों का दीपावली एवं छठ महापर्व रहने के बावजूद खाद्यान्न उठाव के बाद भी खाद्यान्न का वितरण कराने पर रोक विभागीय स्तर से लगा दिए जाने की भी जानकारी मिली है।सकहारा पंचायत के डीलरों ने बताया कि 60 प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो सकने की स्थिति खाद्यान्न उठाव के बाद भी वितरण पर रोक है।
रिपोर्ट: केआर राव