लाहौरिया एवं झुलकुरिया गांव में लगा किसान चौपाल

रजौन (बांका),:प्रखंड क्षेत्र में तीसरे दिन भी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। बुधवार को किसान चौपाल में किसानों ने सीखे खेती के नए तकनीक, पिछले दो दिनो से पूरे बिहार के प्रखंड स्तर से पंचायत में लगातार किसानो को नई तकनीक से अवगत कराने एवं कम जमीन तथा कम मेहनत में दुगुना मुनाफा करने के उद्देश्य से चौपाल लगाकर किसानों को जानकारी दी जा रही हैं। इसी क्रम में रजौन प्रखंड के लहौरिया गांव में प्रखंड तकनीकि प्रबंधक राजीव प्रसाद सिंह, सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, मास्टर ट्रेनर शिवम सिंह, किसान सलाहकार अरविन्द कुमार तथा संझा-श्यामपुर के झुलकुरिया गांव में सहायक तकनीकि प्रबंधक रमण कुमार, आदित्य श्री, किसान सलाहकार आशीष कुमार ने किसानों को जानकारी देने के क्रम में किसानों की समस्या को सुनकर उनका निवारण भी किया। धान में भनभनिया रोग के उपचार के लिए इमिडाक्लोरोपिड 2O मिली प्रति एकड़ में छिड़काव तथा इसके अलावा प्रोपेनो पाइरिफास या कलोरोपाइरिफास की मात्रा 400 मिली प्रति एकड़ में छिड़काव कर बचाव कर सकते हैं। साथ ही साथ रबि फसल के बुआई के लिए पहले से योजनाबद्ध तरीके से कार्य योजना बना ले एवं समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, मिट्टी जाँच कराके खेती करने की परम्परा लागू करें जिससे बदलते समय के साथ खेती में उन्नति हो सके। इस मौके पर जयप्रकाश साह, ज्ञान शंकर, मुकेश यादव, वासुदेव यादव, सुभाष यादव एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित हुए।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post