रजौन (बांका): आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज परिसर में यूको बैंक रजौन मोदी हाट के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत था। निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में कॉलेज के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर यूको बैंक रजौन मोदी हाट वरीय प्रबंधक राहुल कुमार,बैंक सहायक शंभू रजक, बैंक रिकवरी एजेंट सोनू सिंह निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवा रहे थे। निबंध प्रतियोगिता का निर्णायक जज कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी को बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार आरजू खातून एवं तृतीय पुरस्कार विश्वरेखा भारती को बैंक की ओर से शील्ड,डायरी कलम आदि प्रदान किया गया। शेष प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच सांत्वना पुरस्कार के रुप में कलम कॉपी आदि दिया गया।अन्य प्रतिभागियों में से सुप्रिया भारती, डेजी,प्रीति रानी, लक्ष्मी, निशा, रेशमी, नेहा, अंजलि, सोनी आदि को भी बैंक की ओर से पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता की सफलता को लेकर कॉलेज की ओर से सुनील कुमार ठाकुर, शुभंकर चौधरी, निर्मल मंडल, भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार रंजन, पंकज मंडल, शशिकांत चौधरी, मनोज कुमार, मनोरंजन राय, गुलाबी दास, संजय कुमार, प्रकाश दास आदि वीक्षक के रूप में तैनात किए गए थे। निबंध प्रतियोगिता के उपरांत कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने रिश्वत नहीं लेने सभी कार्य इमानदारी पूर्वक पारदर्शिता के अनुसार करने का संकल्प के साथ साथ शपथ भी दिलाया गया।
रिपोर्ट: केआर राव