दीपावली छठ महापर्व को लेकर बाजार में दिखी रौनक

रजौन (बांका):दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बुधवार को हाट से लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। पुनसिया, रजौन, राजावर सहित नवादा बाजारों में पर्व को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहारों को लेकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। सबसे ज्यादा भीड़ मिट्टी के बने दिए,सन सनाथी,सुप एवं नारियल की दुकानों पर देखी जा रही है। इस दौरान मिट्टी के दिए ₹1 प्रति पीस, सन सनाथी 10 से 20 रुपया जोड़ा, नारियल 100 से लेकर 200 तक जोड़ा एवं सुप 200 से 300₹ जोड़े दिया जा रहा था।क्षेत्रवासी पर्व को लेकर अभी से ही खरीदारी कर सामान को जुटाने में लगे हुए हैं। पर्व को लेकर बाजारों में सभी के दाम आसमान छू रहे हैं।ऐसे में महंगाई पर आस्था भारी दिख रही है। प्रखंड क्षेत्र में त्योहारों को लेकर खरीदी का दौर शुरू होने से बाजार में सुबह से लेकर देर संध्या तक रौनक देखी जा रही है। बुधवार को दोपहर के बाद बाजार में खरीदारी को लेकर काफी भीड़ लग गई जिससे दिनभर रुक-रुक कर बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। दीपावली उपयोगी सामान की खरीदारी लोगों ने अत्यधिक मात्रा में की।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post