रजौन(बांका):,कहते हैं कि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत रानीटीकर गांव के विकास यादव का बिहार टीम में अपने दमदार प्रदर्शन के बदौलत सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में चयन हुआ है। बता दें कि विकास यादव भागलपुर जिला यूथ कॉनर क्रिकेट क्लब से खेलते हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की की है। जिसको लेकर बांका जिले सहित रजौन प्रखंड क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विकास यादव का चयन होने से जिले से लेकर ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों द्वारा सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चयनित खिलाड़ी के गांव में खुशी का माहौल है।क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विकास यादव बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। जब वह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतिभा का परीक्षण करते हुए लोगों के दिलों में बस गए। काफी संघर्ष करते हुए चयनकर्ताओं का भी दिल जीत लिया और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन हो गया। परिवार में खुशियों का माहौल है साथी सगे संबंधियों का घर में मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। रानीटीकर निवासी वासुदेव यादव के 3 पुत्र में सबसे बड़े पुत्र हैं 32 वर्षीय विकास यादव, जिसका चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हुआ है। पिता ने बताया कि मेहनत और समर्पण के दम पर हमारे लाल ने सफलता की तरफ कदम आगे बढ़ाए हैं। विकास यादव के परिवार वालों को मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में खुशियां बटोरी जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव