नरीपा और सकहारा में लगी किसान चौपाल

रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में दूसरे दिन भी मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को तकनीकि खेती की जानकारी दी गई। मालूम हो किसान चौपाल का आयोजन बिहार के सभी जिलों के प्रखंडों में स्थित विभिन्न पंचायतों में चल रहा है। इसी के अन्तर्गत रजौन प्रखंड के नरीपा गांव में सहायक तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार, मास्टर ट्रेनर अभिषेक भारती, पूर्व आत्मा अध्यक्ष विद्याधर सिंह, किसान सलाहकार प्रवीण सिंह एवं सकहारा में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव सिंह, सहायक तकनीकि प्रबंधक रमण कुमार, आदित्य श्री, किसान सलाहकार शालिनी कुमारी ने किसानों को जागरूक करने एवं नई खेती अपनाने के लिए बहुत सारी जानकारी दी, जिसमें समेकित कृषि प्रणाली, जैविक खेती, पराली प्रबंधन, धान की खेती सह बत्तख पालन एवं मत्स्य पालन, जलवायु अनुकुल खेती, कृषि यांत्रिकरण तथा बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को कृषि क्षेत्र से जोड़कर अवसर दिलाना, इसके अतिरिक्त खेती के क्षेत्र से मुह मोड़ रहे किसानों को भी जागरूक कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की भी जानकारी दी और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओ की जानकारी दी। इस मौके पर मुकुन्द सिंह, प्रताप नारायण सिंह, राहुल कुमार अभय सिंह, ललन सिंह एवं सैकडो की संख्या में उपस्थित होकर कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित क्षेत्रों की जानकारी ली।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post