रजौन सीएचसी में एक्स-रे मशीन खराब रहने से भटक रहे हैं मरीज

रजौन (बांका): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को पिछले कुछ दिनों से इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्स-रे मशीन कई सप्ताह से खराब रहने की वजह से मरीजों को एक्स-रे के लिए इधर से उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में अपनी जेब ढीली करके एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। गुरुवार को कई मरीजों ने बताया कि हाथ का एक्सरे करवाने के लिए आए थे लेकिन बताया गया कि एक्सरे मशीन में खराबी है, जिसके कारण अभी एक्स-रे नहीं हो पाएगा। जिसके कारण खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। कई मरीजों ने बताया कि करीब 15 दिनों से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन खराब चल रहा है, जिसके कारण परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि एक्स-रे मशीन में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण यह समस्या हो रही है जल्द ही समस्या को दूर करवा दिया जाएगा।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post