डीजे के साथ विजय जुलूस निकालने पर थाने में हुआ मामला दर्ज

रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनी के पंचायत समिति उम्मीदवार निशा देवी, पति मनीष कुमार साह द्वारा चुनाव जीतने के बाद डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। रजौन पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही वायरल वीडियो की जांच पड़ताल किया गया तो सही में पाया गया कि आचार संहिता का उल्लंघन कर जुलूस निकाला गया था। जिसमें निशा कुमारी एवं पति मनीष कुमार साह, अमरजीत मंडल, सुनील मंडल, मनोज यादव एवं विजय मालिक महेश साह और अन्य अज्ञात 40 से 50 व्यक्ति द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था। जिसको लेकर एसआई गणेश कुमार सिंह के बयान पर रजौन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन कर डीजे से जुलूस निकाला गया था, जिसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post