रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मंगलवार को लज्जा भंग करने का मामला थाना पहुंचा है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मैं अपने पति के मजदूरी का बकाया राशि लेने एक गांव गया था, ताकि सब्जी और राशन खरीद सके। वहां से लौटने के बाद रजौन सब्जी हाट से घरेलू सामग्री खरीद कर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में घर जाने के रास्ते में रोड किनारे झाड़ी में धात लगाएं चुफ कर पहले से 40 वर्षीय रिंकू सिंह बैठा था। इसी दौरान अचानक दौड़कर आया और मुझे गोद में उठाकर झाड़ी में गलत नियत से लेकर जाने लगा। इस बीच हमारे द्वारा शोर मचाने पर मुझे रोड पर ही पटक दिया तथा मेरी वस्त्र को खींच कर मुझे अर्धनग्न कर दिया। जिससे मेरी लज्जा भंग हो गई। इसके बाद मेरे द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण लोग को आता देखकर मुझे लाट घुस्से से अधमरा कर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा मुझे बचाया गया, नहीं तो मुझे जान से मार देता। इसके पूर्व भी रिंकू सिंह ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं, जिसके कारण महिला अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आपसी विवाद से जुड़ा मामला लग रहा है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव