रजौन (बांका): रविवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुजालकोरामा गांव से पुरानी दुश्मनी को लेकर जान से मारने का मामला सामने आया है। सुजालकोरामा गांव निवासी गिरीश कुमार ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि रविवार को करीब सुबह 8 बजे की ट्रेन से संझा स्टेशन पर उतर कर घर जा रहे थे। इसी क्रम में मेरे गांव के प्रीतम कुमार और सुशील यादव दोनों ने मिलकर रास्ते में चांदनी चौक पर जान मारने की नीयत से हसुआ से मेरे सिर पर हमला कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया और मेरे पास पॉकेट में 10250 रुपया था जो छीन कर फरार हो गया। जिसके बाद मुझे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद भागलपुर का मायागंज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : केआर राव