बगहा:पुलिस ने छापेमारी कर 105 लीटर शराब किया बरामद,तीन कारोबारी गिरफ्तार ।

बगहा।बेतिया के नौतन प्रखंड के तेलुआ गांव में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई वही और लोगो की स्थिति दयनीय हैं।वही जिले में इस खबर के बाद बगहा पुलिस जिला अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी हैं पुलिस द्वारा जगह जगह छापेमारी की जा रही है इसी क्रम में भैरोगंज थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में भैरोगंज क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में छापेमारी  कट 27 लीटर शराब जप्त किया। वही कारोबारी पुलिस को देख कर घर छोड़ फरार हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी के घर से चुलाई शराब की बरामदगी की गई है तथा उक्त संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं।पुलिस के द्वारा कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। इसी दौरान शुक्रवार की शाम भैरोगंज थाना के पुलिस ने  खजूरी गांव में छापेमारी कर 10 लीटर शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। कारोबारियों की पहचान रघु शाह तथा मनतूरा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा हैं।दूसरी तरफ पटखौली ओपी के द्वारा विभिन जगहों से छापेमारी कर 68 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं।।पटखौली ओपी के थानाध्यक्ष लालबाबु कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी करने हेतु पुलिस टीम को भेजा गया।जहा नरईपुर केवटिया टोला,वार्ड संख्या-10 से 45 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया लेकिन कारोबारी कमला देवी,पति-रामचंद्र केवट अभी फरार हैं। जिनकी खोजबीन की जा रही हैं। तो वही सीमिरी डीह से 23 लीटर देशी शराब के साथ रौशन कुमार,पिता-सुभाष  कारोबारी को गिरफ्तार कर पटखौली ओपी लाया गया।उक्त जगहों से छापेमारी में कुल 68 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।एक गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post