अहवर मझरिया में शिक्षा, सड़क, बिजली पेयजल की बुनियादी सुविधा का होगा विकास:गरिमा

*--गांव की सांस्कृतिक परम्परा को 38 साल से कायम रखने को बताया ग्राम्य संस्कृति का अनूठा उदाहरण*

*--नगर निगम में शामिल लईया टोला के ग्रामीणों ने किया निवर्तमान सभापति का नागरिक अभिनन्दन*


बेतिया। अहवर मझरिया पंचायत के लईया टोला में हरिओम मित्र मंडली द्वारा आयोजित अष्टयाम के समापन के अवसर नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया का समारोह पूर्वक नागरिक अभिनन्दन किया गया। शनिवार को देर शाम तक चले समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सिकारिया द्वारा उद्घाटन करने के साथ ही मित्र मंडली की सदस्य महिलाओं ने आरती करके उनको सम्मानित किया। अपने अद्भुत सम्मान से आह्लादित नगर निगम की निवर्तमान सभापति ने कहा कि हरिओम मित्र मंडली के द्वारा दीपावली के दूसरे दिन से     इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम परम्परा बीते 38 साल से अनवरत जारी रहना ग्राम्य संस्कृति का अनूठा व अत्यंत सराहनीय उदाहरण है। वर्तमान में अहवर मझरिया पंचायत और यह लईया टोला अब नगर निगम में सम्मिलित हो गया है। अब निश्चित ही इस क्षेत्र में अब शिक्षा, सड़क, बिजली पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं सहित सर्वांगीण विकास होगा। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था से स्वभाव और विचार सकारात्मक हो जाते हैं।स्वभाव और विचार के  सकारात्म होने परिवार व समाज में हमारी स्वीकार्यता बढ़ जाती है। सकारात्म सोच रखने से हमारे जीवन में अवरोध या विरोध कम हो जाता है। आज 38 साल से अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित इस संस्कृतिक संगठन को सक्रिय रखने के साथ गांव में एकता भाईचारा को कायम रखने वाले आप सब अभिनन्दन व बधाई के पात्र हैं। अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से समाज में सकारात्मकता का विकास हो ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे हरिओम मित्र मंडली के अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हरिओम मित्र मंडल की स्थापना हमारे गांव के बुजुर्गों विश्वनाथ साह, जगन्नाथ साह, राजेश्वर सिंह, मन्नालाल ठाकुर ,चंद्रिका साह, माया साह, महादेव साह, भागेलु साह,मैनेजर साह ने वर्ष 1983 में ही की थी। तब से अब तक हम ग्रामीण लोग संगठन और अपनी धार्मिक सांस्कतिक परम्परा निर्वहन करते आ रहे हैं, और आगे भी लगातार करते रहेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि व अन्य को बताया कि हरिओम मित्र मंडली के द्वारा दीपावली के दूसरे दिन अष्टयाम  का आयोजन और उसके समापन पर एक सांस्कृतिक व मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उक्त अवसर पर हरिओम मित्र मंडल के सचिव वीरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, छबीला साह, राजू साह काजू साह, वचन साह, राजेश साह, उमेश साह, विनोद साह, मनोज साह तथा  अहवर मझरिया लईया टोला व  पंचायत की ग्रामीण जनता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post