दीक्षांत समारोह में मोतिहारी पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

 


मोतिहारी। आज दिनांक 7 नवंबर 2021 को कृषि विज्ञान केंद्र एवं पशु प्रजनन उत्कृष्टता केंद्र ,पिपराकोठी ,मोतिहारी के प्रांगण में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के द्वितीय दीक्षांत समारोह -2021का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

द्वितीय दीक्षांत समारोह 2021 के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि ,महामहिम उपराष्ट्रपति,  वेंकैया नायडू । फागू चौहान- राज्यपाल ,बिहार । नीतीश कुमार , मुख्यमंत्री, बिहार ।  रेणु देवी , उप मुख्यमंत्री ,बिहार । नरेंद्र सिंह तोमर , केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार । अमरेंद्र प्रताप सिंह,  कृषि मंत्री , बिहार । प्रमोद कुमार , मंत्री गन्ना, उद्योग एवं विधि विभाग, बिहार । राधा मोहन सिंह,  सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार ।  त्रिलोचन महापात्र , सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान एवं महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद । तथा क्षेत्रीय  सांसदगण एवं विधायकगण आदि ने भाग लिया ।

 उपराष्ट्रपति जी को  जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । उन्होंने अटल जी के प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए । मुख्य समारोह स्थल पर जवानों द्वारा राष्ट्रीय गान का धुन बजाकर सम्मानित किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के प्रांगण में लगभग ₹100 करोड़ की लागत से निर्मित 5 भवनों का उद्घाटन किया गया ।  उपराष्ट्रपति  ने अपने संबोधन में कहा कि बापू की कर्मभूमि, पूर्वी चंपारण ऐतिहासिक है ।

पिछले 5 वर्षों में मशरूम आधारित प्रसंस्कृत उत्पादों ,नाव आधारित सौर फोटोवोल्टिक जल पंपिंग प्रणाली, एक सौर ऊर्जा संचालित मछली संरक्षण और परिवहन गाड़ी इत्यादि मिलाकर कुल 10 पेटेंट समर्पित किए गए हैं ।विश्वविद्यालय किसानोंपयोगी तकनीकों एवं फसल गुणवत्ता युक्त किस्मों को विकसित कर प्रसार तंत्र के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । वर्तमान समय में विश्व विद्यालय के प्रचार प्रसार निदेशालय ने 18 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों तक तकनीकों को पहुंचाने एवं उनके प्रशिक्षण हेतु सूचना एवं संचार तकनीकी का विशेष रूप से उपयोग किया जा रहा है । 

 उपराष्ट्रपति  द्वारा 7 होनहार एवं उत्कृष्ट छात्र ,छात्राओं को  गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया । महामहिम उपराष्ट्रपति जी द्वारा पुस्तक का विमोचन भी किया गया ।

मुख्यमंत्री ,बिहार  ने अपने संबोधन में कृषि विश्वविद्यालय पूसा के इतिहास से सबको अवगत कराएं ।

उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए कृषि  विश्वविद्यालय को और भी बढ़ावा दिया जाएगा । ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र ,छात्रा शिक्षण ग्रहण कर सकें ।

 सांसद महोदय ने अपने संबोधन में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूसा के कार्य प्रगति से सबको अवगत किए ।

प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार मिश्र ,डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ,कुलाधिपति ने अपने संबोधन में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के कार्यों के बारे में बताएं ।



कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत की गई । सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए ।

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल ,मुजफ्फरपुर ,  जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी गण शामिल हुए ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post