रजौन (बांका): चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय कद्दू भात के साथ सोमवार से प्रारंभ होने जा रही है। छठ महापर्व को लेकर रविवार को रजौन एवं नवादा बाजार में हाट का दिन रहने की वजह से पूजन सामग्री खरीदने के लिए छठ वर्तियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। रजौन हाट परिसर में जायजा लेने के क्रम में छठ पूजन सामग्रियों का भाव आसमान में चल रहा था। हाट में सुप दो सौ रुपए जोड़े, कद्दू सौ से 150 रुपए केजी, नारियल 50 से 80 जोड़े, तभा नींबू 30 से 50 रुपए जोड़े, प्रति सुप मसाला 30 रुपए, ईख 20 से 30 रुपए पीस के भाव बिक रहा था। छठ महापर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। यही हाल पुनसिया, राजावर मोड़, बामदेव, खिड्डी हाट सहित ग्रामीण इलाकों के छोटे-मोटे हाट बाजारों में रही।
रिपोर्ट: केआर राव