प्रशासन ने किया छठ घाटों का मुआयना

रजौन, (बांका):वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रजौन पुलिस प्रशासन ने छठ घाटों का मुआयना किया। बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोइनुद्दीन एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र स्थित कटरिया नदी पुल जख बाबा स्थान, चांद सरोवर, महाशय देहड़ी पुनसिया छठ घाट, ऐतिहासिक सुजा शिकार तालाब, मोदी हाट सहित अन्य छठ घाट का जायजा लिया। वहीं कई छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया। कई स्थानों पर विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं देख कर लोग खुद से छठ घाटों की सफाई करने में लगे हैं। प्रखंड के आसमानीचक, रजौन बाजार स्थित छठ घाट, कठौन, बरौनी सहित अन्य सभी छठ घाटों पर अभी भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विभाग द्वारा छठ घाट की सफाई का इंतजाम नहीं किया गया है जिसको लेकर हम लोग खुद से घाट की सफाई करने में लगे हुए हैं।

रिपोर्ट :केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post