रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र सिंहनान पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव के अनंत कुमार सिंह ने शादी के नियत से अंतर्जातीय ब्राह्मण जाति के एक लड़की को शादी के नियत से 10 अक्टूबर को अपहरण कर लिया था। अपहृत लड़की के स्वजनों ने रजौन थाने में मामला दर्ज कराई थी। लड़की के स्वजनों ने बताया कि भागलपुर सजौर थाना की पुलिस ने 4 नवंबर को रतनगंज से अपहृत लड़की को लड़के के साथ गिरफ्तार करते हुए रजौन थाना को सुपुर्द किया गया था। अपहृत लड़की ने देवघर में जाकर शादी रचा ली है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने दंड प्रक्रिया 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराने के उपरांत कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तत्काल अपहृत लड़की को महिला कांस्टेबल के संरक्षण में रखी गई है। जबकि अपरहणकर्ता अनंत कुमार को पुरुष हाजत में बंद कर रखा है।
शादी के नियत से अपहृत लड़की को लड़के के साथ किया गया गिरफ्तार
byकुमुद रंजन राव
-
0