रजौन के 11 विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन कार्य सम्पन्न

रजौन (बांका): रजौन प्रखंड के 11 चिन्हित विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के तहत  सरकारी एवं गैर सरकारी 3, 5, 8 एवं दसवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का मूल्यांकन बाल विकास केंद्र पुनसिया, मध्य एवं उच्च विद्यालय बामदेव बाजार, मध्य एवं उच्च विद्यालय उपरामा, कन्या मध्य विद्यालय महादा, राकेश बाल विकास केंद्र खिडडी, नवादा उच्च विद्यालय तथा परमानंद सिंह सरस्वती शिशु मंदिर नवादा बाजार, सिंहनान उच्च विद्यालय, जेपी झा गर्ल्स हाई स्कूल सिंहनान, प्रोन्नत मध्य विद्यालय संस्कृत रामपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल डरपा-दामोदरपुर, उच्च विद्यालय अमहारा-कोतवाली में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के तहत सरकार एवं शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप मूल्यांकन कार्य संपादित की गई। मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षकों द्वारा चिन्हित केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया गया। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन कार्य में अलग-अलग चिन्हित विद्यालयों में 3, 5, 8 एवं दसवीं कक्षा के 30-30 बच्चों का दो अलग-अलग पाली में मूल्यांकन लिया गया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण विभाग द्वारा मूल्यांकन ओआरसीट पर ही मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया गया। चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक,विद्यालय प्रधान एवं शिक्षकों का भी बच्चों की तरह ओआरसीट पर मूल्यांकन किया गया। चिन्हित सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन 30-30 विद्यालयों के बच्चों को भाग लेना था। इस प्रकार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन शुक्रवार को 10 से एक बजे तक संपन्न करा लिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post